अबनाः इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ सोमवार की सुबह एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के दौरे पर ब्रसल्ज़ के लिए रवाना हुए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार विदेशमंत्री के साथ उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास एराक़ची और मजीद तख़्त रवानची भी हैं। विदेशमंत्री अपने दौरे के पहले चरण में ब्रसल्ज़ में बेल्जियम के अधिकारियों से भेंटवार्ता के अतिरिक्त यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन से भी भेंट करेंगे।
विदेशमंत्री और यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन के मध्य, ईरान के परमाणु विषय के संबंध में प्रस्तावित समग्र समझौते के बारे में विचार विमर्श होगा। विदेशमंत्री बेल्जियम के बाद लग्ज़म्बर्ग जाएंगे और बुधवार को ईटली के लिए रवाना होंगे।
1 सितंबर 2014 - 18:50
समाचार कोड: 635018
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ सोमवार की सुबह एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के दौरे पर ब्रसल्ज़ के लिए रवाना हुए।